फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

टीलामोड़ थाना पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी तुलसी निकेतन निवासी साजन, शालीमार गार्डन निवासी समीर फर्फ बर्गर, साहिबाबाद का सूरज और बिजनौर निवासी सद्दाम व नदीम हैं। सभी से पूछताछ के बाद पुलिस ने टीलामोड़ क्षेत्र के जंगल से पांच बाइक और छह स्कूटी और 10 मोबाइल बरामद की हैं, जो दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग शहरों से चोरी की गई थीं। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों पर खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी, लूट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में सभी ने दोपहिया वाहन चोरी करने और उन्हें कम दाम में लोगों को बेचने की बात स्वीकार की है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें