फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अगरबत्ती और परफ्यूम ऑयल की फैक्टरी में लगी आग

साहिबाबाद थानाक्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र साइट दो में स्थित धूप व अगरबत्ती और परफ्यूम ऑयल बनाने वाली फैक्टरी में रविवार सुबह करीब तीन बजे आग धधक गई। अग्निशमन विभाग को सूचना देने के बाद फैक्टरी के सुरक्षा गार्डों व अन्य फैक्टरी के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। वहीं, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल वैशाली, लोनी, कोतवाली से फोम टेंडर और दमकल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हादसा बड़ा होने की वजह से मेरठ और नोयडा से भी फोम टेंडर मंगवाए गए। करीब 12 गाड़ियों की मदद से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की टीम आग पर काबू पा सकी। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि फैक्टरी के अंदर भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से खतरा ज्यादा था। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। आग कैसे लगी इसकी जांच फिलहाल चल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें