फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बीआर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में 145 रन से जीती एमिल की टीम

गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे बीआर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को जेम्स रीबॉक और एमिल के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें एमिल की टीम ने 145 रन से जीत हासिल की। टॉस जीतकर एमिल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट पर 281 रन बनाए। रेवंत राकयान ने 69 और अजय सिंह ने 61 रन बनाए। गेंदबाजी में आत्रेय त्रिपाठी और निखिल यादव ने तीन-तीन विकेट लिए। रनों का पीछा करने उतरी जेम्स रीबॉक 27 ओवर में 136 रन पर ढेर हो गई। बल्लेबाज आसामान गुलाटी ने 53 और रोहन नागर ने 27 रन बनाए। गेंदबाज विकास और अरविंद ने तीन-तीन विकेट लिए।एमिल टीम के बल्लेबाज रेवंत राकयान को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें