फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ground Report: साहिबाबाद में 13 KM लंबे नाले के निर्माण में तोड़ी पुलिया, हजारों लोग परेशान; हादसे का इंतजार?

करीब 13 किलोमीटर लंबे नाले के निर्माण के दौरान शहीद नगर और गणेशपुरी को जोड़ने वाली मुख्य पुलिया को तोड़ दिया गया। नाले का निर्माण पूरा होने के बाद भी पुलिया का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया है। इससे रोजाना हजारों लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

एक दिन पहले लोगों ने चंदा इकट्ठा कर अस्थायी पुलिया का निर्माण किया, ताकि पैदल आवाजाही बनी रहे। यह नाला शहीद नगर, शालीमार गार्डन, वैशाली, सूर्य नगर और ब्रिज विहार होते हुए यूपी गेट तक जाता है। नाले के निर्माण के दौरान इसकी चौड़ाई कम की जा रही थी। 

इसी क्रम में शहीद नगर की पुलिया को तोड़ दिया गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नाला निर्माण का काम पूरा हो गया, लेकिन पुलिया को दोबारा नहीं बनाया गया। पुलिया नहीं होने से गणेशपुरी और शहीद नगर के बीच सीधा आवागमन बाधित हो गया है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें किसी भी काम के लिए दो से चार किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इससे रोजाना ऑफिस जाने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। 

स्थानीय लोगों के अनुसार, नाले के दूसरी ओर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति से जुड़ा ट्रांसफॉर्मर भी लगा है। पुलिया टूटने के बाद ट्रांसफॉर्मर और उससे जुड़े तारों के कारण भी सुरक्षा संबंधी चिंता बनी हुई है। लोगों ने नगर निगम अधिकारियों से जल्द समस्या का समाधान कराने और शहीद नगर-गणेशपुरी को जोड़ने वाली स्थायी पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें