गणतंत्र दिवस के मद्देनजर मेट्रो में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जिसके तहत मेट्रो से सफर करने वाले लोगों की तीन स्तर पर जांच के बाद जाने दिया जा रहा है। टी एच ए से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली गुरुग्राम जॉब करने के लिए मेट्रो से जाते हैं। ऐसे में मंगलवार की सुबह से ही सभी मेट्रो स्टेशन पर लंबी लाइन जुटने लगी। जांच के चलते लोगों को स्टेशन से मेट्रो तक पहुंचने में तकरीबन आधा से पौन घंटा का समय लगा। इस संबंध में डीएमआरसी की ओर से सोमवार को ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए थे। लोगों से जल्दी निकलने की अपील की गई थी।