गाजियाबाद के सीकरी महामाया मेले में अष्टमी के दिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के दौरान बेहोश हुई महिला श्रद्धालु को उपचार के लिए भेजा। सीकरी खुर्द स्थित प्रसिद्ध और पौराणिक महामाया देवी चैत्र नवरात्र मेले की वजह से सड़कों पर भारी भीड़ है। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली व उत्तराखंड के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ट्रैक्टर ट्रॉली आदि से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंच रहे हैं। मोदीनगर की छोटी-बड़ी सड़कें श्रद्धालुओं से पट गईं हैं।