फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद में नारियल लेने आया बदमाश दुकान से 20 हजार रुपये लेकर हुआ फरार

मुरादनगर में मैन बाजार में बृहस्पतिवार दोपहर ग्राहक बनाकर नारियल लेने आया बदमाश गल्ले से 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने वारदात की जांच शुरू की। ब्रहमनान कॉलोनी निवासी ललित सिंघल ने बताया कि मैन बाजर में सुनहरी मदन लाल किराना स्टोर के नाम से दुकान है। बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर वह खाना खाने के लिए घर चले गए थे, दुकान पर उनके पिता मदनलाल दुकान पर अकेले थे। करीब डेढ़ बजे एक युवक आया और उसने पहले दो नारियल व एक चुन्नी ली और चला गया। युवक ने देखा मदनलाल दुकान पर अकेले है, वह दोबारा पांच मिनट आया और चार नारियल ओर मांगे। मदनलाल दुकान के अंदर से नारियल लेने चले गए, युवक गल्ले की तरह झुका तो उन्होंने उससे कहा कि क्या कर रहा है, युवक गल्ले से करीब 20 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें