गाजियाबाद के मकनपुर में आकाशीय बिजली गिरी है। बिजली गिरने से 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई है और चार अन्य झुलस गए हैं। आकाशीय बिजली गिरने का एक वीडियो सामने आया है। जहां आकाशीय बिजली गिरी है, यह वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे का है। जिसमें आकाशीय बिजली गिरने की घटना कैद हो गई। बिजली गिरने का यह वीडियो रूह कंपाने वाला है।