फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सचिन भाटी की शानदार बल्लेबाजी व गेंदबाजी से 57 रन से जीती कार्पेडियम इंडिया

गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे बीआर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को जेम्स रीबॉक और कार्पेडियम इंडिया के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें कार्पेडियम इंडिया ने 57 रन से जीत हासिल की। टॉस जीतकर कार्पेडियम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट पर 309 रन बनाए। सचिन भाटी ने शानदार 133 और गगन वत्स ने 54 रन बनाए। गेंदबाजी में आसमान गुलाटी ने छह विकेट लिए। रनों का पीछा करने उतरी जेम्स रीबॉक 36.4 ओवर में 250 रन पर ढेर हो गई। बल्लेबाज राज गुप्ता ने नाबाद 115 रन और आत्रेय त्रिपाठी ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में सचिन भाटी ने चार और नीतीश अवाना ने तीन विकेट लिए। शानदार बल्लेबाजी व गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड सचिन भाटी को दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें