फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद में युवकों की दबंगई, घर में घुसकर जमकर की मारपीट

टीलामोड़ थानाक्षेत्र के भौपुरा स्थित तुलसी निकेतन में शुक्रवार रात करीब 20-25 युवकों ने जमकर हंगामा किया। एक युवक के घर में घुसकर बुरी तरह मारपीट की और मारने की धमकी देकर भाग निकले। स्थानीय लोगों जब रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनसे भी धक्का-मुक्की कर दी। दबंगई दिखाने वाले युवकों ने एक युवक से मारपीट करके उसका दांत तोड़ दिया। पीड़ित ने खुद की व परिवार की जान को खतरा जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। वहीं झगड़े की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विवाद करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें