फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: टूटी पुलिया बनी हादसे का कारण, श्रद्धालु रजवाहे में गिरा

मोदीनगर में शुक्रवार रात मानकी रजवाहा मार्ग पर एक बाइक सवार श्रद्धालु रजवाहे में गिर गया। यह हादसा रजवाहे की टूटी पुलिया और कीचड़ के कारण हुआ। मौके पर मौजूद स्थानीय युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद श्रद्धालु को रजवाहे से बाहर निकाला। मेरठ के मोहिउद्दीनपुर निवासी संतराम बाइक से सीकरी मेले में जा रहे थे। मानकी रजवाहा मार्ग से मेले की तरफ मुड़ते ही कीचड़ के कारण उनकी बाइक फिसल गई। बाइक अनियंत्रित होकर टूटी पुलिया से रजवाहे में जा गिरी। संतराम भी रजवाहे के पानी में बहने लगे थे। स्थानीय युवक सोनिक चिकारा और उनके साथियों ने उन्हें देख लिया और बाहर निकाला। युवकों ने बताया कि रजवाहे की पुलिया काफी समय से टूटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें