गाजियाबाद के आरडीसी राजनगर स्थित सपा कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान के विरोध में सांसद का पुतला दहन किया। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनुज राघव ने कहा कि सपा सांसद का बयान क्षत्रिय समाज व हिंदुओं के लिए अपमानित करने वाला है। इस दौरान सुमित चौहान, तनिष्क सिसोदिया, हिमांशु ठाकुर, विजय कोरी, दीपक राणा, रमेश मेहरा, शिवम सोम, रजत त्यागी, गौरव शर्मा, मनीष मित्तल, गोलू बजरंगी, सोनू चौधरी, हिमांशु प्रजापति व अन्य लोग मौजूद रहे।