गाजियाबाद के कुछ स्कूलों में शिक्षक सम्मान के लिए मतदान हो रहा है। छात्र अपने प्रिय शिक्षक के लिए मतदान कर रहे हैं। अमर उजाला की टीम आज ग्राउंड पर है। राजेंद्र नगर स्थित डीएलएफ स्कूल में शिक्षक सम्मान में अपने प्रिय शिक्षक के लिए छात्र-छात्राएं मतदान कर रहे हैं। वहीं छात्राओं ने मतदान के बाद सेल्फी पॉइंट पर उंगली पर लगी स्याही का निशान भी दिखाया। वहीं दूसरी तरफ वसुंधरा स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकंडरी स्कूल में शिक्षक सम्मान के अपने प्रिय शिक्षक के लिए छात्रों ने मतदान किया। जिसके बाद छात्राओं ने सेल्फी पॉइंट पर उंगली पर लगी स्याही का निशान दिखाती नजर आईं।