हरियाणा के फरिदाबाद स्थित गांव छांयसा के पास चल रहे जेवर एक्सप्रेस वे पर काम करने वाले दो मजदूर पिलर पर शटरिंग का काम के दौरान घायल हो गए। जिसमें से एक मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं दूसरे मजदूर का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान प्रिंस पाल 28 साल निवासी अमृतसर पंजाब के तौर पर हुई है। वहीं घायल का नाम ओमकार है।