फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के सहयोग से छोटी चौपाल पर शनिवार शाम पांच बजे घर घर की कहानी नाटक का मंचन किया जाएगा। इस नाटक में शहर के आठ से 10 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। नाटक के निर्दशक नरेश ने बताया कि यह एक हिंदी भाषा का भावनात्मक नाटक है जो एक परिवार की जीवन शैली को दर्शाता है।