प्राथमिक स्तर पर कक्षाओं में बच्चों पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए बल्कि बच्चे को एक घर और परिवार जैसा माहौल देना चाहिए। अपनेपन और खुले माहौल में वह आसानी से चीजें कर और सीख पाएगा जबकि डर के माहौल में वह किसी भी विषय में बेहतर नहीं कर पाएगा। अगर बच्चा बार-बार पूछता है तो उससे बार-बार बताएं। साथ ही किसी विशेष विषय के लिए कोई खेल या रोचक गतिविधि के द्वारा भी उसे समझाया जा सकता है। क्योंकि देखी और की हुई चीज आसानी से याद हो जाती है। रेखा कादियाना, शिक्षिका राजकीय विद्यालय मुजेसर