हरियाणा में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू को देखते हुए 25 मई से स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। 24 मई को संडे है, यानी बच्चों को अब शनिवार यानी 23 मई तक ही स्कूल जाना होगा। पहले यह छुट्टियां 1 जून से शेड्यूल्ड थीं। इससे जिले के 379 स्कूलों के 85000 से अधिक बच्चों को राहत मिलेगी।