फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: फरीदाबाद के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, तनीषा ने जीता रजत पदक

बहादुरगढ़ में आयोजित हरियाणा राज्य कराटे प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और बेमिसाल तकनीक का लोहा मनवाया है। इनमें तनिषा नेगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया जबकि अन्य दो खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। तनिषा ने जूनियर वर्ग में अंडर 50 किलोग्राम भारवर्ग में खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। कुमिते स्पर्धा में उनकी तेज गति और सटीक प्रहारों से कोई खिलाड़ी नहीं बच सका। कोच आशीष ने बताया कि पूरी प्रतियोगिता में वह अच्छी लय में नजर आईं। यही कारण रहा कि उन्होंने आसानी से रजत पदक जीत लिया, हालांकि फाइनल में आखिरी क्षणों में वह चूक गईं। इसके चलते उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। उन्होंने बताया कि तनिषा के अलावा पार्थ और वेदांशी ने भी कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले इस मंच पर जबरदस्त अनुशासन और संघर्ष क्षमता का परिचय दिया। हालांकि वे पदक से चूक गए, लेकिन उनके आक्रामक और सधे हुए प्रदर्शन की निर्णायकों ने जमकर सराहना की। बता दें कि इस प्रतियोगिता में राज्य के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इनमें जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले यह तीनों खिलाड़ी किंग सेन फाइट क्लब अकादमी में एक साथ अभ्यास करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें