प्रतापगढ़ में डंपिंग यार्ड का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। हिरासत में लेने के कुछ देर बाद महिलाओं व पुरुषों को वापस छोड़ दिया। आपको बताते चलें कि प्रतापगढ़ में बने डंपिंग यार्ड में कूड़ा न डालें को लेकर लोग लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व प्रशासन व लोगों के बीच विधायक की मध्यक्षता में कूड़ा ना डालने की बात पर आपसी सहमति बनी थी। इसके बाद वहां पर धरना दे रहे लोगों ने धरना बंद कर दिया था। लेकिन सोमवार की सुबह जब दोबारा डंपर पहुंचे तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया लोगों को रोकने के लिए पुलिस ने कई महिलाओं सहित लोगों को हिरासत में ले लिया इसके कुछ समय बाद पुलिस ने महिलाओं को छोड़ दिया।