फरीदाबाद जिले के राजकीय विद्यालयों में कक्षा छह से आठवीं तक विद्यार्थियों के लिए स्टेम मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले में छात्रों द्वारा अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान पर आधारित मॉडल पेश किए जाएंगे। इसमें सर्वश्रेष्ठ 12 मॉडलों का चुनाव किया जाएगा। इन मॉडल की विद्यालय में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 15 मार्च तक यह मेला आयोजित किया जाना है।