फरीदाबाद के भाखडी गांव में लड़ाई झगड़े के दौरान गांव के ही कुछ युवकों ने टिंकू व उसके भाई रिंकू के साथ मारपीट की। घायलों को बीके नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। आरोपी पक्ष के कुछ युवकों ने अस्पताल में आकर दोबारा से रिंकू व टिंकू के साथ मारपीट की। जिससे परेशान होकर रिंकू ने फंदा लगाकर जान दी। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।