फरीदाबाद सेक्टर-28 मार्केट स्थित घ गैस सिलिंडर एजेंसी पर बुकिंग करवाने के लिए मारामारी हो रही है। सुबह से ही लोग लाइन में लगे हैं। लोगों का कहना है कि यहां पर आम आदमी की कोई भी सुनवाई नहीं है। कुछ पैसे वाले आते हैं और ब्लैक में तुरंत प्रभाव से सिलिंडर ले जाते हैं। यहां पर सुबह से ही धीरज नगर, खेड़ी पुल व भूपानी दूर से आए हुए है। लोग सुबह से ही लाइन में लगे हैं। उसके बाद भी यहां पर सर्वर डाउन का बहाना बनाकर लोगों को सिलिंडर नहीं दिया जा रहा।