फरीदाबाद सेक्टर-12 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के मैदान में सोमवार से सरस आजीविका मेला शुरू हो गया। यह मेला पांच जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आई स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपनी प्रदर्शनी लगा रही है। इसमें खंड अटेली महेंद्रगढ़ की रहने वाली सुनीता पौष्टिक खाद्य पदार्थ लेकर आई हैं।