फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: टैक्स वसूली में दूसरा स्थान, पर शहर की बदहाली जारी

नगर निगम फरीदाबाद ने इस बार 100 करोड़ रुपये से अधिक टैक्स वसूलकर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर लिया, लेकिन शहर की तस्वीर अब भी बदहाल ही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर, दूषित पेयजल की शिकायतें, जर्जर सफाई व्यवस्था और प्रमुख बाजारों में सार्वजनिक शौचालयों की कमी है। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था चरमराई हुई है। दो साल से यह व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी है। नगर निगम चार बार टेंडर जारी कर चुका है लेकिन अब तक एजेंसी का चयन नहीं किया जा सका है। एजेंसी का चयन नहीं होने के बाद निगम ने टेंडर का बजट 590 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 792 करोड़ रुपये कर दिया। इसके बावजूद भी अब तक किसी एजेंसी का चयन नहीं हो सका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें