शहर के प्रमुख एवं ऐतिहासिक नीलम चौक का नाम बदलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रशासन द्वारा जल्द ही चौक का नया नाम घोषित किया जाएगा। इसी क्रम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस कार्यक्रम में विधायक सतीश फागना भी सम्मिलित हुए।