हरियाणा के फरीदाबाद जिले के खेड़ी पुल थाना पुलिस की कथित प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर 60 वर्षीय बिजली विभाग के अफसर ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार सीधे तौर पर खेड़ी पुल थाना प्रभारी को ठहराया है।