ओल्ड फरीदाबाद में बारिश के बाद एफएमडीए ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने नाले की सफाई करके नाले पर बने मेनहोल के ढक्कनों को खुला छोड़ा व नाले से निकाली गई गंदगी के ढेर को भी वहीं पर छोड़ दिया यह मेनहोल के ढक्कन तीन दिन से खुले पड़े हैं और यह बिल्कुल सड़क के किनारे हैं ऐसे में संबंधित विभाग की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।