फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: 11 वर्षीय मोक्षा अरोड़ा ने टेबल टेनिस में जीता रजत पदक, अब लीग के लिए तैयार

फरीदाबाद: गुजरात के गांधीधाम में संपन्न हुई कैडेट एंड सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में खेलते हुए फरीदाबाद की मोक्षा अरोड़ा ने रजत पदक हासिल किया था। अब वह आईपीएल के तर्ज पर गुरुग्राम में शुरू हुई नेशनल लेवल लीग के लिए भी तैयार हैं। बता दें कि गुजरात में मोक्षा ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंडर 11 में खेलते हुए यह कामयाबी हासिल की थी। इस दौरान उन्होंने लीग चरण के मुकाबलों को बेहद आसानी से जीतते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने एरी देबनाथ को बेहद आसानी से 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। सेमीफाइनल में मोक्षा ने महाराष्ट्र की आद्या को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाने में कामयाबी पाई। हालांकि, फाइनल में उनका दिन नहीं रहा और वह शुरुआत से ही थोड़ा सा दबाव में दिखीं। यही कारण रहा कि उन्हें 3-1 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मोक्षा के कोच सौरभ शर्मा ने बताया कि मोक्षा रजत पदक जीतकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि भले ही वह महज 11 वर्ष की हैं, पर यह उनका पहला पदक नहीं है। इससे पहले भी इसी प्रतियोगिता में वह राज्य स्तर पर पदक जीत चुकी हैं और अन्य प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर पदक अपने नाम कर चुकी हैं। कोच ने बताया कि वह रोजाना चार घंटे जमकर टेबल-टेनिस का अभ्यास करती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें