सूरजकुंड मेला हादसे में घायलों को बचाते हुए अपनी जान गंवाने वाले निरीक्षक जगदीश प्रसाद का रविवार को उनके पैतृक गांव डेंगर (मथुरा) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार शाम झूला टूटने के दौरान ड्यूटी पर तैनात जगदीश प्रसाद ने अपनी परवाह किए बिना तुरंत बचाव कार्य शुरू किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।