फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में जॉब पोर्टल की शुरुआत, अब क्यूआर कोड से युवा और उद्योग कर सकेंगे पंजीकरण

फरीदाबाद। आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फरीदाबाद (आईआईएएफ) की ओर से हुई जॉब पोर्टल की आधिकारिक रूप से शुरुआत के बाद अब संगठन की ओर से इसके लिए क्यूआर कोड का भी जारी कर कर दिया गया है। क्यूआर कोड के जरिये अब जिले के युवा और औद्योगिक इकाइयां सिर्फ क्यूआर कोड स्कैन करके पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकेंगी। इससे पहले जॉब की तलाश में साइट पर पहुंचे युवाओं और कुशल कारीगरों की तलाश में साइट पर पहुंची औद्योगिक इकाइयों को पंजीकरण के लिए एक फॉर्म की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था और कई बार पोर्टल नया होने के कारण ढूंढने में परेशानी होती थी। क्यूआर कोड के बाद इस तरह की सभी परेशानियों से राहत मिलेगी। बता दें कि पोर्टल की शुरुआत के बाद पोर्टल पर दी गई जानकारी की मानें तो अब तक 30 से अधिक इकाइयों और दो सौ से अधिक युवाओं ने जॉब की तलाश में पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा लिया है। इनमें से 95 प्रतिशत युवाओं को सफलतापूर्ण रूप से जॉब मिल गई है। इसके अलावा विभिन्न कंपनियों को मिलाकर 20 से अधिक जॉब के पद अभी भी रिक्त हैं। आईआईएएफ के प्रधान प्रमोद राणा ने कहा कि क्यूआर कोड से आसानी से अधिक से अधिक कंपनियां और जॉब की तलाश में घूम रहे युवा आसानी से पोर्टल की आधिकारिक साइट पर पहुंचकर पंजीकरण कर पाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें