टैरिफ संकट के बीच सरकार ने निर्यातकों की मदद के लिए आरओडीटीईपी और आरओएससीटीएल जैसी निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं का दायरा बढ़ा दिया है। इसके तहत अब फरीदाबाद सहित देश के सभी निर्यातकों को डाक के द्वारा भेजे जाने वाले उत्पाद पर भी निर्यात प्रोत्साहन योजना लाभ मिलेगा। इसको लेकर जिले के व्यापारी बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि टैरिफ समस्या से जूझ रहे व्यापारियों को सरकार नई-नई योजनाओं के जरिये सहायता प्रदान कर रही है।