हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपने चार बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम मनोज बताया जा रहा है। मनोज परिवार के साथ सुभाष कॉलोनी में रहते थे। रेलवे पुलिस ने फोन पर मृतक की पत्नी व उसकी बहन को घटनाक्रम की सूचना दी।