आजाद नगर तिगांव रोड पर स्थित एक मकान के अंदर अवैध रूप से शराब बेचने का मामला सामने आया था। जिसको लेकर क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने हथौड़े और ग्राइंडर की मदद से लोहे के गेट को तोड़ने की कोशिश की थी। काफी मशक्कत के बाद गेट को खोला गया, लेकिन अंदर मौजूद आरोपी और शराब नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू हुई। छापामारी के बाद भी अवैध रूप से शराब बेचने का कारोबार थम नहीं है। अभी भी आरोपी खुले आम अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।