राष्ट्रीय राजमार्ग ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन के पास सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट में कूड़े के ढेर से नगर निगम और एफएमडीए के सफाई अभियान की पोल खुल गई। जबकि इसी के साथ यह रास्ता सेक्टर 16 ए की तरफ जा रहा है। यहां पर रहने वाले लोगों का कहना है कि यहां पर गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।