फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: योग ओलंपियाड से सेहत का पाठ पढ़ेंगे छात्र

जिले के छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय योग ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है। इस मुहिम में राजकीय और निजी स्कूलों के हजारों छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। जिला स्तर पर यह ओलंपियाड एनआईटी-3 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल और ऊंचागांव में आयोजित किया जाएगा, जहां छात्रों के हुनर को निखारने के लिए पोस्टर मेकिंग सहित कई अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसके साथ ही एक विशेष ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता भी कराई जा रही है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसका आयोजन 15 से 18 जून तक किया जाएगा। यह क्विज प्रारंभिक, मध्य और माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए होगी, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में योग के प्रति रुचि बढ़ाना, भारतीय ज्ञान परंपरा से परिचित कराना और एक स्वस्थ व संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। यह ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता चार दिनों तक विभिन्न आयु एवं कक्षा समूहों के विद्यार्थियों के लिए चरणबद्ध तरीके से चलेगी, जिसमें छात्र चार अलग-अलग वर्गों में मुकाबला करेंगे। इनमें कक्षा तीसरी से पांचवीं, छठी से आठवीं, नौवीं से दसवीं और ग्यारहवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इस आयोजन को लेकर अध्यापकों ने कहा कि योग हमारी भारतीय ज्ञान परंपरा का एक अनमोल और महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक विकास में बड़ी भूमिका निभाता है। इस ओलंपियाड के जरिए विद्यार्थियों में योगिक अभ्यासों की बेहतर समझ विकसित होगी और वे पढ़ाई के साथ-साथ पारंपरिक ज्ञान प्रणा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें