खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने प्रदूषण के मुद्दे पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर रूप से चिंतित है। उन्होंने बताया कि प्रदूषण फैलाने वाली सभी औद्योगिक इकाइयों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।