फरीदाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत 11वें वीकेंड अभियान में तीन दिन के भीतर 131 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान 24 उद्घोषित अपराधियों और जमानत पर बाहर आने के बाद फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने 26 गुमशुदा लोगों को उनके परिजनों से भी मिलवाया। इसके अलावा अवैध शराब, गांजा और जुए के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।