फरीदाबाद के सेक्टर-27 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आरटूएफ मार्शल आर्ट्स एकेडमी गुरुग्राम द्वारा 6वीं एनसीआर कराटे चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। जहां पर फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल आठ पदक जीते। विशेष बात यह रही कि इनमें सात स्वर्ण पदक शामिल रहे। वहीं रजत पदक जिले के नाम रहा।