फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: मंत्री राजेश नागर बोले- विकास कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, FMDA सभागार में ली बैठक

हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, और प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग के मंत्री राजेश नागर ने आज फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) के तमाम अधिकारियों के साथ एक फरीदाबाद FMDA सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री राजेश नागर ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, विशेष रूप से सड़कों के सुदृढ़ीकरण, सीवरेज-ड्रेनेज सिस्टम और पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त हिदायत दी गई है कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी प्रोजेक्ट्स को उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को बुनियादी सुविधाओं का पूरा लाभ मिल सके। क्षेत्र को सुंदर, स्वच्छ और सुगम बनाना ही हमारा मुख्य संकल्प है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें