फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद डाई उद्योग पर वैश्विक मंदी का साया, उत्पादन लागत बढ़ी

Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 05 Jun 2026 10:16 PM IST

फरीदाबाद। वैश्विक मंदी और निर्यात में आ रही गिरावट के बीच फरीदाबाद के डाई बनाने वाले उद्योग एक बड़े संकट के दौर से गुजर रहा है। कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी और एकदम से बढ़ी कर्मचारियों की सैलरी ने स्थानीय उद्यमियों की परेशानी और बढ़ा दी है। उद्यमियों का कहना है कि ऑयल बॉक्स से लेकर कार्बाइड और शीट मेटल जैसी बुनियादी चीजों के दाम पिछले कुछ समय में 30 से 50 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं, जिससे उत्पादन लागत को संभालना अब उनके बस से बाहर होता जा रहा है। उद्यमियों के अनुसार, वैश्विक परिस्थितियों के कारण विदेशी ऑर्डर पहले ही न के बराबर मिल रहे हैं। रही-सही कसर घरेलू बाजार में बढ़ी महंगाई ने पूरी कर दी है। आंकड़ों पर नजर डालें, तो डाई मेकिंग में इस्तेमाल होने वाली हर छोटी-बड़ी चीज के दाम आसमान छू रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें