मोहना रोड पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य होने की वजह से मोहना रोड को भारी वाहनों की एंट्री के लिए बंद कर दिया गया है। जिस वजह से छोटी गलियों से होकर ऑटो व कार गुजर कर नेशनल हाईवे पर जा रहे हैं। इसी वजह से हर रोज पोस्ट ऑफिस चौक पर जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। सोमवार को भी करीब आधे घंटे तक लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। जिसकी वजह से दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों को भी काफी परेशानी होती है।