फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। डीटीपी ने बुधवार को गांव सीकरी और पियाला के राजस्व क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अवैध औद्योगिक कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान करीब 38 एकड़ भूमि पर बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। जिला नगर योजनाकार यजन चौधरी ने बताया कि गांव सीकरी में करीब आठ एकड़ और गांव पियाला में करीब 30 एकड़ क्षेत्र में बिना अनुमति विकसित की जा रही औद्योगिक कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।