बीके अस्पताल के सामने स्थित बीके गोल चक्कर पर ट्रैफिक नियमों की लगातार अनदेखी हो रही है। यहां अधिकांश वाहन चालक सुविधा और जल्दबाजी में गोल चक्कर पूरा घुमाने की बजाय गलत दिशा में यू-टर्न ले लेते हैं। यह लापरवाही न केवल ट्रैफिक अव्यवस्था को दर्शाती है, बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान के लिए भी खतरा बन रही है।