भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार फरीदाबाद जिले में एसआईआर के तहत बीएलओ अब 24 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन, गणना प्रपत्रों का संग्रह और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। आयोग के अनुसार जिले में कुल 18 लाख 89 हजार 793 पंजीकृत मतदाता हैं। सोमवार शाम तक 21 फीसदी यानी करीब 3 लाख 96 हजार मतदाता सत्यापन के दौरान नहीं मिले हैं। आयोग के अनुसार, इन मतदाताओं के पते पर बीएलओ ने तीन बार जाकर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वे नहीं मिले। विभाग ने इन मतदाताओं को फिलहाल एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा डुप्लीकेट) श्रेणी में रखा है। एएसडी सूची के लोग अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले संबंधित दस्तावेज दिखाकर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं।