बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में धीरेंद्र शास्त्री के पहुंचते ही लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। स्टेज के पास लगे बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की गई। इस दौरान कई महिलाएं भीड़ में गिरकर बेहोश हो गईं। पुलिस और सेवादारों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन भीड़ धीरेंद्र शास्त्री से मिलने के लिए उत्सुक रही।