फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

Vijay Singh Pundir Updated Fri, 22 May 2026 02:58 PM IST

पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने एक वांछित बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप उर्फ चेंटा निवासी गांव मच्छगर के रूप में हुई है। आरोपी थाना सेंट्रल क्षेत्र के सेक्टर-12 कोर्ट मोड़ स्थित चंदीला फूड होटल में 20 मई की सुबह हुई मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहा था। आरोप है कि आरोपी ने होटल कर्मचारी के साथ मारपीट कर उस पर पिस्टल तान दी थी और जान से मारने की कोशिश की थी।

अपराध-2 के सहायक पुलिस आयुक्त वरुण कुमार दहिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि 21 मई की रात क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बाइक पर गांव चांदपुर-अटाली रोड की तरफ आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी।

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बाइक सवार आरोपी को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली पुलिस वाहन पर लगी जबकि दो फायर पुलिस टीम को निशाना बनाकर किए गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी संदीप उर्फ चेंटा के बांए पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने आरोपी को मौके से काबू कर लिया। उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल, तीन खाली खोल और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें