फरीदाबाद में सिटी बस चालकों ने वेतन न मिलने के कारण हड़ताल शुरू कर दी है। चालकों का कहना है कि उन्हें हर महीने 10 तारीख को वेतन मिल जाता था, लेकिन इस बार 16 तारीख तक भी भुगतान नहीं किया गया। हड़ताल के चलते सुबह 8 बजे डिपो से रवाना होने वाली पहली बस नहीं चल सकी, जिससे सुबह के समय यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।