फरीदाबाद सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सागरपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते रविवार को एक युवक का रास्ता रोककर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की, उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और जबरन एक कमरे में बंद कर दोबारा हमला किया। इस घटना में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। उसको उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया । मामले की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई।