फरीदाबाद के ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को 15 बेड वाले अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ किया गया। पीपीपी मॉडल पर स्थापित इस डायलिसिस सेंटर का लोकार्पण विधायक मूलचंद शर्मा ने रिबन काटकर किया और इसे जनता को समर्पित किया।