फरीदाबाद सेक्टर-24 में चोरों ने एक कंपनी के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर 12 लाख रुपये चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार, कंपनी मालिक कर्मचारियों को बोनस देने के लिए नकदी लेकर आए थे। जैसे ही वे अंदर गए, तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर आए चोरों ने कार का शीशा तोड़कर पैसे चुरा लिए। चोरी करने वाला युवक हेलमेट पहने हुए था।